महागठबंधन अस्वस्थ है, इलाज के लिए दिल्ली जा रहा हूं: मुकेश सहनी का बड़ा बयान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर उठते असंतोष के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गठबंधन में चल रही नाराजगी को स्वीकार करते हुए कहा कि “महागठबंधन थोड़ा अस्वस्थ हुआ है, इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं, वहां डॉक्टर हैं – बेहतर इलाज हो जाएगा।”

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सहनी ने कहा,

“आप जो पूछ रहे हैं, वह बिल्कुल सही है। महागठबंधन अस्वस्थ है। दिल्ली में सही डॉक्टर के पास जाकर सही इलाज कराएंगे। जब स्वस्थ होकर पटना लौटूंगा, तब मीडिया से बात करूंगा।”

सहनी के इस बयान से साफ संकेत मिलते हैं कि महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और रणनीति को लेकर मतभेद अब सतह पर आ चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली जाकर वे किससे मिलेंगे, तो उन्होंने कहा,

“डॉक्टर से मिलने जा रहा हूं – जो राजनीतिक तौर पर उपचार करते हैं।”

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि मुकेश सहनी दिल्ली में राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, ताकि महागठबंधन के अंदर की नाराजगी को दूर किया जा सके।

फिलहाल सहनी के इस बयान ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह बयान महागठबंधन के भीतर जारी असंतोष का खुला संकेत है, और आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

GridArt 20251012 204547125 scaled


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading