दिल्ली में सीटों पर मंथन: मांझी बोले – अंतिम सांस तक मोदी के साथ रहूंगा, बिहार में बनेगी नीतीश-मोदी की सरकार

 12 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां महागठबंधन सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन में जुटा है, वहीं एनडीए के नेता भी दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं।

इसी क्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी रविवार को दिल्ली रवाना हुए।


“अंतिम सांस तक मोदी के साथ” — मांझी का बड़ा बयान

दिल्ली जाने से पहले जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक ट्वीट कर राजनीतिक संदेश दिया।
उन्होंने लिखा —

“मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा। बिहार में बाहर नहीं, मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ही होगी।”

मांझी के इस बयान के बाद एनडीए खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है जब बिहार में एनडीए के अंदर सीटों को लेकर गहन चर्चा चल रही है।


पहले नीतीश के साथ रहने का किया था दावा

दिलचस्प बात यह है कि जब जीतन राम मांझी पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन में थे, तब भी उन्होंने कहा था कि वे “अंतिम सांस तक नीतीश कुमार के साथ रहेंगे।”
अब भाजपा के साथ दोबारा सक्रिय रूप से जुड़ने और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वफादारी जताने के बाद मांझी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है।


दिल्ली में एनडीए की बैठक अहम

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में एनडीए के शीर्ष नेता सीट बंटवारे पर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा, जदयू, एलजेपी(रामविलास), हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बीच कई सीटों को लेकर सहमति बननी बाकी है।
माना जा रहा है कि आज की बैठक में सीटों पर अंतिम निर्णय के बाद गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading