भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में वोटों की गिनती दो मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 तय की गई है।
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्थानों पर EVM और VVPAT मशीनें सुरक्षित रूप से रखी जाएंगी।
पहला मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी, भागलपुर में बनाया गया है, जहां
154 – पीरपैंती (अजा), 155 – कहलगांव, 156 – भागलपुर और 158 – नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती होगी।
वहीं दूसरा केंद्र महिला आईटीआई कॉलेज, भागलपुर में होगा, जहां
152 – बिहपुर, 153 – गोपालपुर और 157 – सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोनों मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
सभी EVM और VVPAT मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में पूरी सुरक्षा के साथ सील कर जमा कराई जा रही हैं।
प्रशासन ने बताया कि मतगणना के दिन पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एजेंटों की उपस्थिति, वीडियोग्राफी और सशस्त्र सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।


