बिहार चुनाव 2025: भाजपा दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक में अंतिम प्रत्याशी चयन करेगी, 125 सीटों पर 375 दावेदारों की तैयारियाँ

पटना/दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने के लिए कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर बुलाई है। यह बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और इसमें बिहार भाजपा कोर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के सह प्रभारी सीआर पाटिल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

125 सीटों पर 375 दावेदार

बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में 125 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करना है। वर्तमान में पार्टी की प्राथमिक सूची में कुल 375 दावेदारों के नाम शामिल हैं। बैठक के बाद इस सूची को राष्ट्रीय चुनाव समिति को सौंपा जाएगा।

दिल्ली में प्रत्याशियों की हलचल

टिकट के दावेदार और संभावित प्रत्याशी दिल्ली में जुटे हुए हैं। अपने-अपने समर्थक नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के रणनीतिकारों से संपर्क कर वे अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। पार्टी कार्यालय की भीड़ और प्रत्याशियों की सक्रियता दिल्ली में चुनावी हलचल को और बढ़ा रही है।

बैठकों का दौर लगातार जारी

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठक का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को पटना और दिल्ली में एक के बाद एक बैठकें हुईं। पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर हुई अहम बैठक में भाजपा और जेडीयू के शीर्ष नेता मौजूद थे।

इस बैठक में भाजपा से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) तथा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधान पार्षद ललन सर्राफ शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा और जेडीयू की सीटों का बंटवारा, सहयोगी दलों को मिलने वाली सीटें और एनडीए के संयुक्त स्टार प्रचारक व संयुक्त प्रचार अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading