भागलपुर: चुनाव संबंधी जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग का टोल-फ्री नंबर 1950 जारी

भागलपुर, 10 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भागलपुर जिले में मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव प्रबंधन पूरी तरह से सक्रिय है।

इस क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने आम मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 जारी किया है। मतदाता इस नंबर पर कॉल करके मतदान प्रक्रिया, अपने मतदाता पहचान पत्र, मतदान केंद्र और अन्य चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य मतदाताओं को आसानी से जानकारी उपलब्ध कराना और किसी भी तरह की भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्वाध और भयमुक्त मतदान के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी केवल इस टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से ही प्राप्त करें।

यह टोल-फ्री नंबर विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी उपयोगी है, जिससे सभी वर्ग के लोग अपने मताधिकार का सुरक्षित और सही तरीके से प्रयोग कर सकें।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…