बांका: जदयू सांसद के बेटे चाणक्य ने राजद का दामन थामा, बेलहर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला तय

बांका, 10 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव के छोटे बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल होकर राजनीति में नया मोड़ दे दिया।

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद चाणक्य ने औपचारिक रूप से राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि चाणक्य को बेलहर सीट से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

गिरधारी यादव ने स्पष्ट किया कि वे खुद नीतीश कुमार और जदयू के साथ हैं, जबकि उनका बेटा अपने राजनीतिक फैसलों में स्वतंत्र है। इस कदम से बांका जिले में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

बेलहर सीट पर मौजूदा विधायक मनोज यादव (जदयू) और युवा चेहरा चाणक्य (राजद) के बीच हाईवोल्टेज टक्कर तय मानी जा रही है। 27 वर्षीय चाणक्य हाल ही में लंदन से लौटे हैं और उन्हें “राजद का नया युवा चेहरा” माना जा रहा है।

चाणक्य की राजनीति में एंट्री और पिता-पुत्र की अलग राहें स्थानीय और जिला-स्तरीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। जनता अब मजाक में कह रही है – “पिता के हाथ तीर, बेटे के हाथ लालटेन… मैदान वही, सोच अलग।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…