भागलपुर के लिए दो व्यय प्रेक्षक की हुई प्रतिनियुक्ति

भागलपुर, 09 अक्टूबर 2025:-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने भागलपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं।

इन प्रेक्षकों का दायित्व प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का अनुश्रवण करना और व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करना होगा।

नियुक्त प्रेक्षकों में अजय ढोके (IRS, IT-2007) को 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154- पीरपैंती (अ.जा.), 156- भागलपुर और 158- नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात किया गया है।
वहीं शशि प्रताप सिंह (IDAS, 2013) को 155- कहलगांव और 157- सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों प्रेक्षक निर्वाचन अवधि में अपने-अपने क्षेत्र में उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर सतत निगरानी रखेंगे और प्रतिदिन की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को सौंपेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…