रोहतास में पवन सिंह का पुतला दहन, ज्योति सिंह विवाद ने पकड़ा तूल

रोहतास, बिहार: भोजपुरी स्टार और बीजेपी से जुड़े पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। रविवार को हुई घटनाओं के बाद सोमवार को रोहतास में पवन सिंह का पुतला दहन किया गया। स्थानीय लोगों और जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने ज्योति सिंह के समर्थन में नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई।


पति से मिलने लखनऊ पहुंची थीं ज्योति सिंह

शनिवार को ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वह अपने पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ जा रही हैं। रविवार को जब वह उनके आवास पहुंचीं, तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने ज्योति सिंह से थाने चलने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।


सोशल मीडिया पर लाइव कर बताई आपबीती

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में बताया कि पवन सिंह ने उनके लिए पहले से पुलिस बुला रखी थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ जबरन थाने चलने के लिए दबाव बनाया गया। इस दौरान वह लाइव में रोती हुई नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ गया।


रोहतास में विरोध प्रदर्शन, रावण से की तुलना

सोमवार को रोहतास में जन सुराज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पवन सिंह का पुतला दहन किया। इस दौरान पवन सिंह की तुलना रावण से की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह पत्नी के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


‘वोट के लिए पत्नी का इस्तेमाल किया’ – जन सुराज

जन सुराज के नेता समीर कुमार ने कहा कि पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए अपनी पत्नी को प्रचार में उतारा, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें त्याग दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने काराकाट की जनता का भी अपमान किया।

“खुद को बीजेपी नेता कहने वाला पवन सिंह की चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने है। अब कोई भी बीजेपी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है,” – समीर कुमार।


‘ज्योति सिंह को न्याय मिलना चाहिए’ – सामाजिक संगठनों की मांग

कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्था के राजन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

“पवन सिंह ने जिस तरह से पुलिस बुलवाकर ज्योति सिंह की बेइज्जती की, यह समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें अब फैसला लेना होगा – या तो पत्नी को अपनाएं या स्पष्ट बयान दें,” – राजन सिंह।


कोर्ट में तलाक का केस लंबित

आरा कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला चल रहा है। मुआवजे की राशि को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई है। दोनों इस समय अलग रह रहे हैं।


चुनाव के दौरान साथ दिखे थे दोनों

लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए प्रचार किया था, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं। लेकिन हाल के सोशल मीडिया पोस्ट और विवादों ने एक बार फिर रिश्ते में दरार की पुष्टि कर दी है।


दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी 5 मार्च 2018 को हुई थी। इससे पहले पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। एक साल बाद, 2015 में नीलम सिंह ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…