पूर्णिया में बड़ा हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए पांच लोग, चार की मौत, एक गंभीर

पूर्णिया, 03 अक्टूबर 2025। बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा गुमटी के पास पांच लोग वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक दशहरा का मेला देखकर लौट रहे थे। सुबह लगभग 4:30 बजे जोगबनी से दानापुर (पटना) जाने वाली वंदे भारत ट्रेन घटनास्थल से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

मौके पर तीन की मौत, अस्पताल में एक ने दम तोड़ा

हादसे में तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। घायल को जीएमसी (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान अभी अधूरी

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की उम्र 18 से 21 साल के बीच बताई जा रही है। घायल युवक इतना ही बता सका कि सभी लोग जानकीनगर भांगहा के रहने वाले हैं और मखानाफोड़ (मकई फोड़ने) का काम करते थे।

रेलवे के मैनेजर मुन्ना कुमार ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों की पहचान और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…