मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी पर की माँ दुर्गा की पूजा, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पटना, 29 सितंबर 2025:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर पटना के शिव मंदिर खाजपुरा और दुर्गा आश्रम शेखपुरा में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पहले उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर भी पूजा अर्चना की और महाआरती में भाग लिया।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि इस पर्व से समाज में भाईचारा, भक्ति और सांस्कृतिक समरसता बढ़े।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…