सुल्तानगंज में जदयू युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

भागलपुर :भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार रंजन उर्फ सन्नी कुमार के आवासीय स्थल प्रांगण में जदयू युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन जदयू युवा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया।

कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि के रूप में जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, विधानसभा प्रभारी पंकज पटेल और जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंचासीन सदस्य मनीष कुमार, बासुकी सिंह, पंकज सिंह, मुकेश गोस्वामी, रजनीकांत सिंह, ज्योतिष कुमार, नरेश दांगी, शाहकुण्ड प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, महासचिव शुभम शेखर और महानगर के यूवा जदयू सदस्य दीपक चौहान, दीपक यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र, फूल माला, बुके और अजगैविनाथ मंदिर का मेंमोरेंटो देकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनने से राज्य का विकास और जनता की भलाई सुनिश्चित होगी। प्रत्येक घर तक जाकर लोगों को जागरूक करने और नीतिश कुमार की सरकार को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी

इस दौरान जदयू युवा कार्यकर्ता सन्नी चौधरी, सुमित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, डब्ल्यू मंडल, दुर्गेश कुमार, आर्यन सिंह, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, बिरु कुमार, जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, नीलम देवी, कल्याणी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ना और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया।

  • ये भी पढ़े..