कांग्रेस ने सुल्तानगंज में की पंचायत स्तरीय बैठक, बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के उधाडीह गांव स्थित कैलाश रेस्टोरेंट के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ राजू कुमार ने की।

बैठक में मुख्य बिंदु

कार्यक्रम में एआईसीसी ओब्जर्वर संतोष भार्गव, कांग्रेस सदस्य रमेश कुमार सिंह और राजद नेता मिथलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और आम जनता को जागरूक करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि भाजपा सरकार सोशल मीडिया पर झूठे मैसेज फैला कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश आर्थिक दृष्टि से मजबूती के साथ आगे नहीं बढ़ रहा है और आम लोग कर्ज में फंस रहे हैं।

संतोष भार्गव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है और राहुल गांधी द्वारा चलाए गए “वोट चोर, गद्दी छोर” नारे आम लोगों तक संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कार्यकर्ता सक्रिय

बैठक में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें राजेश कुमार, प्रिंस कुमार पासवान, ललन कुमार, चमकलाल पासवान, अमित कुमार, राजीव कुमार सिंह सहित आसपास के पंचायत वासी शामिल थे।

कांग्रेस पार्टी ने बैठक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर, लोगों को जागरूक किया जाए ताकि आगामी चुनाव में सफलता सुनिश्चित की जा सके।


 

  • Related Posts