भागलपुर: हाइवे पेट्रोलिंग जवान द्वारा पशु तस्करों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल

भागलपुर, 29 सितंबर 2025।भागलपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गोपालपुर पुल के समीप बाईपास पर हाइवे पेट्रोलिंग के जवान गौ तस्करों से अवैध वसूली करते दिखे।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व उमेश कुमार प्रसाद कर रहे थे, जबकि एक जवान सिस्टम पर बैठे गाड़ी चालक दिनकर कुमार सिन्हा को निर्देशित करते हुए दिनदहाड़े मवेशियों की गाड़ी से अवैध वसूली कर रहे थे।

वायरल वीडियो और प्रतिक्रिया

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पूछताछ की गई कि हाइवे पेट्रोलिंग का मुख्य कार्य क्या है, तो नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी सकपकाए दिखाई दिए।

अब आगे क्या होगा

यह घटना सोशल मीडिया पर गहन चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…