पश्चिमी बिहार में बूंदाबांदी के आसार, अक्टूबर में भारी बारिश का अलर्ट

पटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 29 सितंबर को पश्चिमी बिहार के कई जिलों—जैसे पश्चिम चंपारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर और कैमूर—में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, उत्तर-पूर्वी जिलों पूर्णिया और किशनगंज में भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

इसके विपरीत, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जैसे जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। यहां उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।


अक्टूबर में आफत की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 अक्टूबर के बीच पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी। इस दौरान नमी और आर्द्रता बढ़ेगी और राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में अति भारी वर्षा का भी अनुमान है। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं बढ़ने की चेतावनी दी गई है।


पटना का हाल

राजधानी पटना में अभी बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शाम को हल्की हवा से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात में उमस बनी रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि 2 अक्टूबर से पटना, समस्तीपुर, नालंदा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में बारिश का दौर शुरू होगा। 4 और 5 अक्टूबर को यहां तेज वर्षा की आशंका है।


नदियों के बढ़ सकते हैं जलस्तर

विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की तीव्रता बढ़ने पर गंडक, कोसी, बागमती और कमला बलान जैसी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।


सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…