75 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हजार, पीएम बोले – सबसे ज्यादा ‘लखपति दीदी’ बिहार में होंगी

जीविका समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव, पीएम मोदी ने नूरजहां से कहा – “आप मेरा एक काम करेंगी”

पटना।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़कर लाभुक महिलाओं से सीधा संवाद किया। महिलाओं के आत्मविश्वास और योजनाओं के अनुभव ने प्रधानमंत्री को खासा प्रभावित किया।


नूरजहां से पीएम की खास अपील

गया जिले के बोधगया की नूरजहां खातून ने जब अपनी बातें रखीं तो प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की और कहा –
“आप बहुत दिल से और स्पष्ट बोल रही हैं। आप मेरा एक काम करेंगी। सप्ताह में एक दिन समय निकालकर आसपास की 50-100 महिलाओं को इकठ्ठा कर योजनाओं की जानकारी दीजिए और उन्हें जागरूक कीजिए।”
नूरजहां ने तुरंत हामी भरते हुए कहा – “जरूर करूंगी।”


महिलाओं ने बताई अपनी बदली जिंदगी

कार्यक्रम में कई जिलों की महिलाओं ने अपनी कहानियाँ साझा कीं:

  • रंजीता काजी (प. चंपारण): “नीतीश कुमार ने आरक्षण दिया, पीएम ने उज्ज्वला गैस और पक्का मकान दिया। आज मिले 10 हजार से पंपिंग सेट लूँगी, आगे 2 लाख से ज्वार-बाजरा की खेती और पैकिंग यूनिट शुरू करूँगी।”
  • रीता देवी (भोजपुर): “2015 में जीविका से जुड़ी। आज की राशि से 50 मुर्गियाँ खरीदूंगी। आगे 2 लाख मिलने पर पोल्ट्री फार्म खोलूंगी।”
  • पुतुल देवी (पूर्णिया): “आज का पैसा मेरे छोटे कारोबार को और मजबूत करेगा।”

पीएम ने साधा राजद पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा –
“हमें वो दिन भी नहीं भूलने चाहिए, जब बिहार में राजद की सरकार थी। कोई घर सुरक्षित नहीं था। गरीब, डॉक्टर, IAS – कोई भी राजद नेताओं के अत्याचार से बचा नहीं था। उन कठिन दिनों से बाहर निकालने के लिए हमारी सरकार ने लगातार काम किया है।”


बिहार बनेगा ‘लखपति दीदी’ का गढ़

मोदी ने आगे कहा –
“केंद्र सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। लेकिन आज मुझे लग रहा है कि सबसे ज्यादा लखपति दीदियां मेरे बिहार में ही होंगी।”

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर महिला सशक्तीकरण को नई ऊँचाई दे रहे हैं और आने वाले समय में महिलाओं के लिए नए सेक्टर में रोजगार और अवसर खुलेंगे।


पटना से लेकर गाँव-गाँव तक प्रसारण

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और ग्राम संगठनों में किया गया। मंत्री और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
पटना के एक अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सांसद संजय झा समेत कई नेता शामिल थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस, शाहजंगी में पहलाम के साथ शांतिपूर्वक संपन्न

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, जुलाई तक शंटिंग लाइन तैयार; 15 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं होंगी पूरी

    Share Add as a preferred…