नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन, 52 करोड़ की लागत से लोगों को समर्पित

भागलपुर/नवगछिया। नवगछिया बाजार को एनएच-31 और पड़ोसी जिलों के सीमावर्ती इलाकों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन 52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का गुरुवार को उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सन्हौला में आयोजित कार्यक्रम में किया। उद्घाटन के बाद पुल को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया।

उद्घाटन के अवसर पर पूरे ओवरब्रिज को फूल माला और सजावट से भव्य रूप दिया गया। नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और एसडीपीओ ओमप्रकाश की मौजूदगी में पुल निर्माण विभाग के अभियंता ने पूजा अर्चना की। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार और नारियल फोड़कर ओवरब्रिज का शुभारंभ किया गया।

स्थानीय लोगों ने पुल के उद्घाटन पर खुशी जताई। भाजपा नेता मुकेश राणा और पार्षद मुन्ना भगत ने कहा कि इस ओवरब्रिज के उद्घाटन से आम जनता की यात्रा सुगम होगी। खासकर विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

ओवरब्रिज के संचालन शुरू होने से समय की बचत होगी और नवगछिया बाजार में आवाजाही सुचारू होगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास और परिवहन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading