रोहिणी आचार्य की खुली चुनौती – “अगर किडनी दान झूठ साबित हो जाए तो राजनीति छोड़ दूंगी”

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया पर बड़ा बयान, दुष्प्रचार करने वालों से सार्वजनिक माफी की मांग

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने विरोधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने लिखा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने अपने या किसी और के लिए कभी किसी से कुछ मांगा है, या अपने पिता को किडनी दान करना झूठ है, तो वह राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लेंगी।

रोहिणी ने पोस्ट में कहा

“मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कोई मांग किसी के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है, तो राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी।”

IMG 20250924 115817

उन्होंने आगे लिखा कि झूठा प्रचार करने वालों में इतना साहस होना चाहिए कि अगर वे इसे साबित नहीं कर पाते हैं तो वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

“दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ – दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके, तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब ‘जिस किसी’ के भी कहने पर ऐसा कर रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ-बहन-बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि भविष्य में वो कभी किसी माँ-बहन-बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे।”

गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान कर चुकी हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि अपने पिता के लिए यह बलिदान उन्होंने एक बेटी के कर्तव्य के तौर पर किया है। इसके बाद से ही रोहिणी लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई मौकों पर राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती रही हैं।

Related Posts

फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

Share Add as a preferred…

Continue reading
विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

Share Add as a preferred…

Continue reading