पटना एयरपोर्ट पर खुला ‘बिहार एम्पोरियम’, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी बिहार की कला-संस्कृति

पटना, 23 सितम्बर।बिहार की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और पहल—जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रस्थान टर्मिनल पर मंगलवार को ‘बिहार एम्पोरियम’ की शुरुआत हुई। उद्घाटन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया।

अब एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले यात्री बिहार की पहचान बनी मधुबनी पेंटिंग, सिक्की शिल्प, मंजूषा कला, टिकुली पेंटिंग, सिरेमिक शिल्प, पत्थर और लकड़ी की नक्काशी जैसी पारंपरिक कलाओं को यहीं देख और खरीद सकेंगे।

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा—“इस पहल से बिहार के शिल्पकारों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच मिलेगी। उनकी आमदनी बढ़ेगी और हस्तशिल्प उत्पादन को नई रफ्तार मिलेगी।”

मंत्री ने बताया कि यह कदम राज्य सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत परंपरा और आधुनिक बाजार को जोड़ा जा रहा है ताकि शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उद्घाटन समारोह में विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और सचिव बी. कार्तिकेय धनजी भी मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading