भागलपुर: सीएम नीतीश कुमार 25 सितंबर को करेंगे प्रतिमा अनावरण, लाभुक संवाद की तैयारी तेज

भागलपुर, 23 सितंबर।भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के अरार धोआवे पंचायत स्थित श्री चंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्च विद्यालय में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम यहां प्रतिमा का अनावरण करेंगे और लाभुक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसको लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉल निर्माण, मैदान की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 90 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड; अपराधियों से सांठगांठ और गंभीर लापरवाही के आरोप

    Share Add as a preferred…