भागलपुर: विधायक अजीत शर्मा ने किया शिलान्यास, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

भागलपुर, 23 सितंबर।भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने मंगलवार को शहर में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री भी वितरित की।

🔹 दोपहर 2 बजे उन्होंने वार्ड-14, नया टोला आसानंदपुर में उर्दू प्राथमिक विद्यालय से मोजिबर रहमान के घर तक सड़क निर्माण कार्य (लगभग 5.63 लाख रुपये की लागत से) का शिलान्यास किया।

🔹 इसके बाद 3 बजे वार्ड-15, जब्बारचक स्थित आशियाना फ्लैट के बगल में जलापूर्ति निर्माण योजना (8.02 लाख रुपये की लागत से) का शिलान्यास किया। इस मौके पर सैकड़ों स्थानीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔹 इसी दौरान विधायक ने वार्ड-1, लालूचक बस्ती में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी किया। पैकेट मिलने से जरूरतमंदों को कुछ राहत मिली। लोगों ने विधायक के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…