पटना: हथियारबंद साज़िश नाकाम, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पटना पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के इरादों पर पानी फेर दिया है। नौबतपुर थानांतर्गत रविवार देर रात विशेष टीम ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के जखीरे के साथ दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम राकेश कुमार और कुंदन कुमार बताए गए हैं। छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में नौबतपुर थाना और पिपलॉवा पुलिस टीम ने की।

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • 04 देशी कट्टा
  • 01 देशी पिस्टल
  • 02 मैगजीन
  • 34 जिन्दा कारतूस
  • 13 खोखा कारतूस
  • 02 एंड्रॉयड मोबाइल (सिम लगे हुए)
  • 01 फोल्डेबल चाकू
  • 01 तलवार

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार जमा कर रखे थे।

आपराधिक इतिहास भी रहा है
गिरफ्तार राकेश कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और किन वारदातों को अंजाम देने की योजना थी।

पटना पुलिस की सख्ती
पटना पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…