पीआईबी और सीबीसी, पटना के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा 25 का आयोजन

पटना, 23 सितंबर 2025: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, पटना में आज हिंदी पखवाड़ा 25 के अवसर पर “विकसित भारत के अमृत काल का सेवा पर्व” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार मिश्रा, हिंदुस्तान अख़बार के ब्यूरो प्रमुख, ने हिंदी को “सोच, अध्ययन और प्रतिक्रिया अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम” बताते हुए कहा कि यह भाषा समाज को एकसूत्र में पिरोने और एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हिंदी पखवाड़ा केवल 14 दिनों का कार्यक्रम न रहकर पूरे वर्ष हिंदी भाषा के संवर्द्धन का प्रयास बनना चाहिए।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री आशीष कुमार लकड़ा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यालय प्रमुख, श्री कुमार सौरभ ने राजभाषा संवर्द्धन के प्रति भारत सरकार के सतत प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री प्रकाश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, ने हिंदी भाषा के इतिहास और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और महापुरुषों के विचारों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री इफ्तेख़ार आलम, पीआईबी अधिकारी ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पीआईबी और सीबीसी, पटना के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित अतिथि द्वारा हिंदी भाषा के संवर्द्धन और प्रोत्साहन के लिए शपथ भी ली गई।

यह कार्यक्रम हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…