मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर किया नमन

पटना, 23 सितंबर 2025 – बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी जयंती के अवसर पर याद किया।

मुख्यमंत्री ने अपने X पूर्व में ट्विटर हैंडल पर लिखा,
“बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य को देशभक्ति और क्रांति का स्वर दिया। उनकी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और क्रांति की चेतना जगाई। उनकी ओजस्वी रचनाएं आज भी पीढ़ियों को साहस और प्रेरणा देती हैं। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें नमन।”

रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं में देशभक्ति, सामाजिक चेतना और क्रांति की भावना प्रमुख थी। उनकी कविताएं और गीत आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और साहित्यिक जगत में अमर स्थान रखती हैं।

मुख्यमंत्री का यह संदेश साहित्य और राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान और दिनकर जी की योगदान को याद करने का प्रयास है।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading