लखीसराय में कल से होगी चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन

लखीसराय/पटना, 23 सितंबर 2025 – केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय पटना द्वारा 24 से 28 सितंबर 2025 तक लखीसराय के कनीराम खेतान उच्च विद्यालय मैदान में “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के तहत नगर में माइकिंग और प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग द्वारा प्रचार किया गया। साथ ही मुख्य कार्यक्रम से पूर्व एक कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें चार टीमों – साबीपुर, अभयपुर, लक्खीसराय और किऊल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभयपुर की टीम विजयी रही

केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री “पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे। इसके साथ ही जागरूकता रैली, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर एसएसबी, सीआरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, डाक विभाग और लीड बैंक के स्टॉल लगाए जाएंगे।

प्रदर्शनी में बिहार के विकास संबंधी चित्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे और विजेताओं को कार्यक्रम स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी नवल किशोर झा, ग्यास अख्तर और सुदर्शन किशोर झा भी उपस्थित रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कोयला भंडार की खोज से खुलेंगी विकास की नई राहें, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी कानून को चुनौती, वाहन जांच के दौरान बाइक सवार युवक के पास से विदेशी शराब बरामद

    Share Add as a preferred…