भागलपुर, 22 सितम्बर 2025।भागलपुर में सोमवार को कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबूटोला में पीसीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन
सुबह 11:30 बजे विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 04 बाबूटोला में विजय यादव के घर से नागेश्वर यादव के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण योजना (लागत ₹6,63,700) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मनी यादव, राम कृपाल, पवन कुमार, ज्योति देवी, अनिता देवी, जीवनलता देवी, कविता कुमारी समेत सैकड़ों स्थानीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण की इस पहल का स्वागत किया और विधायक को धन्यवाद दिया।
बंगला कोठी फरी रोड पर प्याउ निर्माण का शिलान्यास
दोपहर 3:00 बजे विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 28, वृधा सेवा आश्रम, बंगला कोठी फरी रोड के निकट प्याउ निर्माण योजना (लागत ₹4,37,000) का शिलान्यास किया।
इस मौके पर योगाचार्य दिनेश शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 28 मो. जफर खान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 29 नंद गोपाल, सोईन अंसारी (नगर अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमिटी), डॉ. विजय शर्मा, मो. अजमल और मो. सज्जल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्याउ गर्मी और यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद उपयोगी होगा। लोगों ने विधायक अजीत शर्मा को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।
जनता की संतुष्टि और आभार
दोनों ही कार्यक्रमों में मौजूद लोग संतुष्ट और प्रसन्न दिखे। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरतें पूरी होंगी। उन्होंने विधायक अजीत शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।


