
दुबई। एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी सलामी जोड़ी में बड़ा बदलाव किया और सैम अयूब की जगह फखर जमान को बल्लेबाजी के लिए उतारा।
फखर जमान मैदान पर गुस्साए
फखर जमान ने शुरुआत में आक्रामक अंदाज दिखाया और 3 चौके जड़े। लेकिन 2.3 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले अंपायर ने थर्ड अंपायर से कैच की पुष्टि ली। इसके बाद थर्ड अंपायर ने फखर जमान को आउट करार दिया।
फखर जमान इस फैसले से नाराज नजर आए और पवेलियन लौटते समय अपना गुस्सा जाहिर किया। उनकी नाराजगी का कारण था कि उन्हें लगा संजू सैमसन ने कैच पूरी तरह से नहीं पकड़ा।
हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पावर प्ले में सटीक गेंदबाजी करते हुए पहला झटका पाकिस्तान को दिया। पहले ही ओवर में हार्दिक ने साहिबजादा फरहान को चलता कर दिया, लेकिन थर्ड मैन की दिशा में फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने कैच छोड़ दिया।
इसके बाद भारत ने सैम अयूब को भी जीवनदान दिया जब कुलदीप यादव ने 4.4 ओवर में वरुण चक्रवर्ती के ओवर में आसान कैच छोड़ा।


