पीएम मोदी का दिवाली तोहफा: 175 चीजें सस्ती, AC-फ्रिज-TV से लेकर कार तक पर घटा GST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली और नवरात्रि से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रोजमर्रा की चीजों से लेकर ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स तक पर GST दरों में कटौती की है। इससे करीब 175 सामान सस्ते हो गए हैं।

रोजमर्रा की ज़रूरी चीज़ें सस्ती

अब आपकी नवरात्रि शॉपिंग और भी किफायती हो जाएगी। पहले 12% और 18% GST के दायरे में आने वाली कई चीज़ों पर अब सिर्फ 5% GST लगेगा।

  • हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, टूथब्रश, शेविंग क्रीम → 18% से घटकर 5%
  • घी, मक्खन, पनीर, चीज़, डेयरी स्प्रेड्स → 12% से घटकर 5%
  • नमकीन, भुजिया, मिक्सचर (पैक्ड) → 12% से घटकर 5%
  • बर्तन (Utensils) → 12% से घटकर 5%
  • बच्चों के फीडिंग बॉटल, नैपकिन, क्लिनिकल डायपर → 12% से घटकर 5%
  • सिलाई मशीन और इसके कलपुर्जे → 12% से घटकर 5%

ऑटोमोबाइल्स पर राहत

वाहन खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। छोटी कारों से लेकर मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहनों पर अब कम GST देना होगा।

  • पेट्रोल/डीजल हाइब्रिड, LPG, CNG छोटी कारें → 28% से 18%
  • डीज़ल/हाइब्रिड कारें (1500cc और 4000mm तक) → 28% से 18%
  • तीन पहिया वाहन → 28% से 18%
  • मोटरसाइकिल (350cc तक) → 28% से 18%
  • मालवाहक वाहन → 28% से 18%

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी कटौती

नवरात्र में अगर आप नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो अब यह पहले से सस्ता मिलेगा।

  • एयर कंडीशनर (AC) → 28% से 18%
  • टीवी (32 इंच से बड़े, LED & LCD) → 28% से 18%
  • मॉनिटर्स और प्रोजेक्टर → 28% से 18%
  • डिशवॉशिंग मशीन → 28% से 18%

नवरात्र की शॉपिंग में बरतें ये सावधानियां

  • एमआरपी जांचें: पुराने MRP वाले प्रोडक्ट पर भी नया GST लागू होगा। संशोधित लेबल या स्टिकर देखें और अंतिम बिल ज़रूर जांचें।
  • ऑफर्स का लाभ उठाएं: GST बचत के साथ फेस्टिव ऑफर, कैशबैक और डिस्काउंट मिलाकर ज्यादा बचत करें।
  • कीमतों की तुलना करें: ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतें मिलाएं ताकि कम GST का फायदा पूरा मिल सके।
  • ये भी पढ़े..

    NEET-UG 2026 री-एग्जाम: पेपर लीक रोकने के लिए हाई अलर्ट, बिहार समेत देशभर में मॉक ड्रिल

    Share Add as a preferred…

    बिहार सरकार देगी लद्दाख घूमने के लिए ₹20,000 तक की सहायता, जानिए सिंधु दर्शन योजना का पूरा विवरण

    Share Add as a preferred…