IIIT Bhagalpur का पहला Alumni Meet “Kutumbh”, पूर्व छात्रों और फैकल्टी का ऐतिहासिक संगम

भागलपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर ने शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को अपने पहले Alumni Meet “Kutumbh” का आयोजन किया। यह दिन संस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा, जब पूर्व छात्र, फैकल्टी और वर्तमान छात्र एक मंच पर जुटकर अपने ‘परिवार’ की भावना को साझा करते नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो. मधुसूदन सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रगति कुमार और संस्थान के फैकल्टी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्वागत भाषण में संस्थान के Associate Dean (Alumni Affairs & International Relations) ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

‘Kutumbh’ बनेगा नई परंपरा

Alumni Board के चेयरमैन डॉ. प्रकाश रंजन ने कहा—“Kutumbh सिर्फ एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि एक परंपरा की शुरुआत है, जो आने वाली पीढ़ियों तक हमें जोड़े रखेगी।” वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने इस पहली Alumni Meet को “ऐतिहासिक पल” बताया।

विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रगति कुमार, कुलपति, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, जम्मू ने IIIT भागलपुर को Alumni Relations मजबूत करने के लिए बधाई दी। डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने छात्रों की ऊर्जा और समर्पण की सराहना की।

Alumni Board की घोषणा

कार्यक्रम का अहम आकर्षण Alumni Board के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा रही। निदेशक ने इनके नामों की घोषणा की—

  • डॉ. प्रकाश रंजन – चेयरमैन
  • डॉ. धीरज कुमार सिन्हा – सदस्य
  • डॉ. चेतन बार्डे – सदस्य
  • डॉ. ध्रुबज्योति भट्टाचार्य – सदस्य
  • श्री प्रियांशु केडिया – सदस्य
  • श्री मेहुल त्यागी – अध्यक्ष
  • श्री राजन संडिल्या – उपाध्यक्ष
  • श्री आकाश बाजपेयी – सचिव

यह घोषणा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुई और Alumni-Institute संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बनी।

संस्कृति और यादों से सजी शाम

Alumni Meet को यादगार बनाने के लिए फ्लैशमॉब, ग्रुप सांग, मुशायरा, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नाटक ‘Journey of Seniors in College’, एकल गायन और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी प्रस्तुतियां हुईं। पूर्व जिमखाना सदस्य, ट्रेनिंग-एंड-प्लेसमेंट सेल के सदस्यों और विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

Alumni प्रतिनिधि आकाश बाजपेयी ने Vote of Thanks दिया। वहीं प्रियांशु केडिया, सचिव NITJAA ने भी संबोधित किया।

‘संस्थान के Torchbearer हैं Alumni’

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि Alumni किसी भी संस्थान के असली दूत और Torchbearer होते हैं, जो अपने अनुभव और उपलब्धियों से संस्थान की पहचान को और ऊंचा करते हैं।

शाम का समापन खुशनुमा माहौल और इस संकल्प के साथ हुआ कि “Kutumbh” अब हर साल आयोजित किया जाएगा और Alumni तथा संस्थान के रिश्ते को और प्रगाढ़ करेगा।

  • Related Posts