भागलपुर में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 मोटरसाइकिल बरामद — 4 गिरफ्तार

भागलपुर | भागलपुर पुलिस ने लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।

ऐसे खुला राज़

16 सितंबर को सबौर थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी।

  • तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
  • पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा, जबकि दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को दबोचा गया।

बरामदगी और आरोप

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने कोतवाली थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा की। इस दौरान सिटी डीएसपी अजय चौधरी और छापेमारी दल मौजूद रहा।

सिटी एसपी ने बताया कि शयन कुमार और अमन कुमार पहले भी गोड्डा जेल में चोरी के मामलों में बंद रह चुके हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में छात्र आंदोलन पर घमासान, भाजपा विधायक ने लगाया हिंसा का आरोप; विपक्ष ने लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां, प्रशांत कुमार सीएच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हुए विरमित

    Share Add as a preferred…