अनुकंपा पर 83 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र

79 दिवंगत शिक्षकों एवं 4 दिवंगत कार्यालय परिचारी के आश्रितों को मिली नौकरी

भागलपुर, 17 सितंबर 2025।भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 83 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें 79 दिवंगत शिक्षकों के आश्रित तथा 4 दिवंगत कार्यालय परिचारी के आश्रित शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने किया वितरण

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम में रहे मौजूद अधिकारी

इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय एवं डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय सुमन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ऑनलाइन जुए पर कसा शिकंजा, नया कानून विधानसभा से पास; दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 साल तक की सजा

    Share Add as a preferred…