भागलपुर के लाजपत पार्क में 20 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियां जोर-शोर से जारी

भागलपुर : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। इसी कड़ी में 20 सितंबर को भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार को सम्मेलन स्थल का जायजा लेने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने मैदान में मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।

एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि “एक-एक वोट एनडीए के समर्पित उम्मीदवार को ही जाएगा” और आगामी चुनाव में बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    क्या बिहार में होगा ‘ऑपरेशन JDU’? 122 के जादुई आंकड़े पर BJP की नजर, सियासी गलियारों में तेज हुई बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    किसानों के हाथों शुरू हुई हाउस ऑफ मिथिला की उत्पादन इकाई, ‘नैवेद्यम’ ब्रांड से मखाने को मिलेगी वैश्विक पहचान

    Share Add as a preferred…