पीरपैंती को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 2400 मेगावाट पावर प्लांट का शिलान्यास

भागलपुर/पूर्णिया। बिहार के भागलपुर जिले को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी सौगात दी। पूर्णिया से वर्चुअल माध्यम से उन्होंने पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले नए थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही जिले की कई अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

भारी उत्साह के बीच हुआ शिलान्यास

प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। न सिर्फ भागलपुर, बल्कि बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे।

पावर प्लांट की खासियत

  • पावर प्लांट में 800 मेगावाट क्षमता की तीन इकाइयाँ स्थापित होंगी।
  • इसे अगले तीन सालों में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • परियोजना से पूरे पूर्वी भारत की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई दिग्गज

शिलान्यास समारोह के दौरान ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, कहलगांव विधायक पवन यादव और पीरपैंती विधायक ललन पासवान समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…