भारत-पाक मैच पर सियासी तूफान: शहीदों की शहादत से बड़ा क्या क्रिकेट का पैसा?

दुबई में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जाना है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बार है जब दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सिर्फ क्रिकेट फैन्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

ओवैसी का मोदी सरकार पर निशाना

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस मैच को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस मैच से होने वाला आर्थिक लाभ, पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

ओवैसी ने कहा, “क्या बीसीसीआई को मिलने वाले 2000-3000 करोड़ रुपये, हमारे 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती हैं? प्रधानमंत्री जी ने खुद कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते, आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, तो फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच क्यों?”

उन्होंने आगे कहा कि हम कल भी शहीद नागरिकों के साथ खड़े थे, आज भी हैं और कल भी खड़े रहेंगे।

विपक्ष ने उठाई मैच रद्द करने की मांग

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी भारत-पाक मैच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ “ऑपरेशन सिंदूर” की बात करती है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलती है। यह फैसला देश की “आतंकवाद से बातचीत नहीं” की नीति के खिलाफ है।

कई विपक्षी नेताओं ने इस मैच का बहिष्कार करने की वकालत की है और भारत की भागीदारी को रद्द करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़े..

FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

Share Add as a preferred…

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…