भागलपुर: कंजिया बाईपास पर अजय इंडियन गैस के नए मकान में चोरी, लाखों का सामान उड़ा लिया चोरों ने

भागलपुर, 14 सितंबर।मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कंजिया बाईपास के पास अजय इंडियन गैस के बन रहे नए मकान में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात में लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई है।

घटना का विवरण

चोरों ने मकान का सटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे टाइल्स, मार्बल, बिजली के तार समेत अन्य अहम सामग्री लेकर फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई

अजय इंडियन गैस के स्टाफ ने बताया कि चोरी की इस वारदात में भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


 

  • Related Posts

    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल का चावल और बेंच बेचने का आरोप, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading