भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर बवाल, शहीद की पत्नी ने की बहिष्कार की अपील

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला मुकाबला विवादों में घिर गया है। भारत में इसका जमकर विरोध हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग मैच का बहिष्कार कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी, जिनमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे।

अब शुभम की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि लोग इस मैच को न देखें।

https://x.com/ANI/status/1966746411908952375

“टीवी भी मत चलाइए” – ऐशन्या द्विवेदी

ऐशन्या ने कहा –“मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि न तो स्टेडियम जाएं और न ही टीवी पर यह मैच देखें।”

उन्होंने बीसीसीआई पर भी सवाल उठाए और कहा – “बीसीसीआई को भारत-पाकिस्तान मैच को मंजूरी नहीं देनी चाहिए थी। लगता है कि उन्हें उन 26 परिवारों और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की कोई परवाह नहीं है।”

क्रिकेटर्स पर भी उठाए सवाल

ऐशन्या ने भारतीय खिलाड़ियों से नाराजगी जताते हुए कहा –“एक-दो क्रिकेटरों को छोड़कर किसी ने यह नहीं कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार होना चाहिए। क्रिकेटरों को देश के लिए खड़ा होना चाहिए। बीसीसीआई उन्हें खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।”

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…