यातायात डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत
भागलपुर। शहर के लाजपत पार्क गली में शनिवार को पार्किंग को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। नगर निगम की एक गाड़ी अवैध रूप से खड़ी थी। जब इसे हटाने के लिए यातायात प्रभारी ने निर्देश दिया तो गाड़ी चालक से उनकी कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर नगर निगम के कुछ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात प्रभारी को घेरने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका देखते हुए यातायात प्रभारी ने तत्काल यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को सूचना दी।
डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उनके हस्तक्षेप से माहौल सामान्य हुआ और विवाद का समाधान हो गया।


