एनटीपीसी शिलान्यास को लेकर डीडीसी और सिटी एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

भागलपुर। 15 सितंबर को प्रस्तावित पीरपैंती एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शुभांक मिश्र ने स्थल निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने एनटीपीसी परिसर में बनाए जा रहे टेंट, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने कहा कि शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल होंगे, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग, मंच प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सिटी एसपी शुभांक मिश्र ने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे ताकि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मानिकपुर पंचायत स्थित ऐतिहासिक जिक्छो पोखर के जीर्णोद्धार कार्य की भी समीक्षा की। डीडीसी ने निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र की धरोहर को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मौके पर ट्रैफिक एसडीएम अशोक कुमार, डीएसपी आशीष कुमार, एसडीपीओ टू अर्जुन कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष जताते हुए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।


 

  • Related Posts

    कल्यान बीघा में ‘शादी’ के सवाल पर शर्माए ‘छोटे सरकार’! निशांत कुमार की सियासी एंट्री से बिहार में हलचल; क्या मिल गया नीतीश का उत्तराधिकारी?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading