भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

रेलवे, बैंक और जमीन-जायदाद समेत कई मामलों का होगा निपटारा

भागलपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बार कुल 16 बेंच स्थापित की गई हैं, जिन पर रेलवे, बैंक, बिजली और जमीन-जायदाद से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा होगा।

वर्ष 2025 में राष्ट्रीय लोक अदालत का यह तीसरा आयोजन है।

उद्घाटन समारोह

लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, प्रिंसिपल जज राजकुमार राजपूत और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से किया।

लोगों में जागरूकता के लिए पहल

प्रिंसिपल जज राजकुमार राजपूत ने कहा कि न्याय के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाना भी उतना ही ज़रूरी है। इसके लिए अदालत परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। लोग यहां तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। इससे जनता में लोक अदालत को लेकर भरोसा और जागरूकता दोनों बढ़ेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर फायरिंग केस: बॉडीगार्ड्स के हथियार और लाइसेंस की जांच में नए तथ्य, पुलिस ने केस डायरी में जोड़े कई बिंदु

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर नया विवाद, कितनी गोलियां लगीं? उठ रहे कई सवाल

    Share Add as a preferred…