आधुनिक हथियार और स्मार्ट पुलिसिंग उपकरणों से लैस होगी बिहार पुलिस

एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने दी जानकारी, केंद्र–राज्य मिलकर करेंगे खर्च

पटना, 12 सितंबर।बिहार पुलिस आने वाले दिनों में आधुनिक हथियारों और स्मार्ट पुलिसिंग उपकरणों से लैस होने जा रही है। यह पहल केंद्र प्रायोजित योजना “असिस्टेंस टू स्टेट्स एंड यूटी फॉर मॉडर्नाइजेशन ऑफ पुलिस (ASUMP)” के तहत लागू होगी। इस योजना में 60 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही करीब 66 करोड़ रुपये की राशि आधुनिक तकनीक, वाहन, संचार उपकरण और हथियारों की खरीद पर खर्च की जाएगी।


थानों में CCTV से निगरानी व्यवस्था मजबूत

राज्य योजना के अंतर्गत थानों की सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ किया जा रहा है।

  • अब तक 1212 थानों में CCTV कैमरे लगाए जा चुके हैं।
  • 176 नए थानों में CCTV लगाने की प्रक्रिया शुरू है, जिस पर 280 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विभिन्न प्रभागों को मिली स्वीकृति

पुलिस के कई विशेष प्रभागों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के लिए अलग-अलग बजट स्वीकृत किए गए हैं:

  • एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप): विधानसभा चुनाव और सुरक्षा कार्यों के मद्देनजर 21.37 करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे।
  • बम स्क्वॉयड: क्षेत्रीय बम निरोधक दस्ते के लिए 20.57 करोड़ रुपये, जिसमें से 10.57 करोड़ की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।
  • एसटीएफ: विशेष कार्य बल को मजबूत करने के लिए 6.28 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे।
  • ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई): साइबर अपराध अनुसंधान और साइबर सुरक्षा बढ़ाने हेतु 14.75 करोड़ रुपये से सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर तैयार किया जाएगा।
  • बीएसएपी (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस): विभिन्न वाहिनियों को सुदृढ़ करने के लिए 6.60 करोड़ रुपये स्वीकृत।
  • रेल पुलिस: रेल जिलों की सुरक्षा को मजबूत करने हेतु 44 लाख रुपये स्वीकृत।
  • स्पेशल ब्रांच: आसूचना संकलन और प्रशिक्षण के लिए 91 लाख रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे।

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम

एडीजी ने कहा कि यह योजना न केवल पुलिस बल को आधुनिक हथियारों से लैस करेगी, बल्कि स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। इससे साइबर अपराध से लेकर चुनावी सुरक्षा तक हर क्षेत्र में बिहार पुलिस की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading