प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन, कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी मिलेगी सौगात
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार और देश के यात्रियों को नई रेल सुविधाओं की सौगात देंगे। इस दिन जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत ट्रेन तथा जोगबनी-दानापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी शुभारंभ होगा।
यात्रियों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार,
- सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट होकर चलेगी।
- जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा और काटपाडी होकर गुजरेगी।
- जोगबनी-दानापुर वंदे भारत ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होकर दानापुर तक जाएगी।
उद्घाटन स्पेशल की समय सारिणी
- गाड़ी संख्या 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल:
15 सितंबर को 15:30 बजे जोगबनी से खुलेगी और 18 सितंबर को सुबह 07:20 बजे ईरोड पहुंचेगी। - गाड़ी संख्या 05531 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल:
15 सितंबर को 15:30 बजे सहरसा से खुलेगी और 17 सितंबर को 02:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी शुरू
इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी दो एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें 15701/15702 कटिहार-सिलीगुड़ी-कटिहार एक्सप्रेस शामिल है। यह प्रतिदिन कटिहार से शाम 18:05 बजे खुलेगी और पूर्णिया होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी।


