भागलपुर : ट्रैक्टर का पार्ट्स चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा दो चोर, एक फरार

भागलपुर | जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में गुरुवार की सुबह चोरी की वारदात को लेकर हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर का पार्ट्स चोरी करने के आरोप में दो चोरों को पकड़ लिया।

रस्सी से बांधकर बनाया बंधक

गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान एक आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से भागने में सफल हो गया। वहीं, एक नाबालिग चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भतोरिया गांव निवासी

  • लखन यादव के पुत्र रूपेश यादव (25 वर्ष) और
  • नीरो यादव के पुत्र आकाश कुमार (15 वर्ष)
    के रूप में हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने मिलकर गुलशन यादव के ट्रैक्टर का पार्ट्स चोरी कर बेच दिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई

मधुसूदनपुर थाना प्रभारी सफदर अली ने बताया कि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    गया के खिजरसराय में बनेगा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर, दक्षिण बिहार के MSME सेक्टर को मिलेगी नई दिशा

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर की ‘लेडी सिंघम’ का एक्शन! कॉलेज, मॉल और पार्कों में एंटी-रोमियो अभियान, मनचलों में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…