मधेपुरा के रिश्वतखोर थाना प्रभारी भागलपुर कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गये जेल

मधेपुरा में मिठाई थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जेल भेजे गए

भागलपुर/मधेपुरा, 10 सितंबर 2025।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को विजिलेंस टीम ने मधेपुरा जिले के मिठाई थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाना प्रभारी को भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस महकमे में हड़कंप

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय स्तर पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती

निगरानी विभाग की ताजा कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि बिहार सरकार और विजिलेंस भ्रष्टाचार को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हाल के महीनों में कई अफसर और कर्मी घूसखोरी के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…