सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मिर्जागंज से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

भागलपुर, 09 सितंबर।सुल्तानगंज पुलिस ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जागंज में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने बिट्टू मंडल के घर के पास छापेमारी की। इस दौरान अंग्रेजी शराब की कई बोतलें जब्त की गईं। बरामद शराब में—

  • आरएस ब्रांड की 110 बोतलें
  • ब्लेंडर्स प्राइड की 23 बोतलें शामिल हैं।

इस अभियान में सुल्तानगंज थाना के एसआई और अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद मामले की जांच की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…