गाय-भैंस पालकों को सरकार दे रही है बड़ा पुरस्कार, 15 सितंबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी, विजेताओं को दो से पाँच लाख तक का इनाम

पटना, 9 सितंबर।देशभर के गाय और भैंस पालकों के लिए अच्छी खबर है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। इस पुरस्कार का उद्देश्य पशुपालकों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े संगठनों को प्रोत्साहित करना है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

तीन श्रेणियों में दिया जाएगा पुरस्कार

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (NGRA) तीन कैटेगरी में दिया जाएगा:

  1. स्वदेशी गाय-भैंस नस्ल पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान
  2. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दूध उत्पादक कंपनी (MCP) / डेयरी किसान उत्पादक संगठन (GFPO)
  3. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन

पुरस्कार राशि

  • प्रथम श्रेणी: ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये)
  • द्वितीय श्रेणी: ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये)
  • तृतीय श्रेणी: ₹2,00,000 (दो लाख रुपये)

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार केवल एक ही कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन व्यक्तियों या संस्थाओं को पहले यह पुरस्कार मिल चुका है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
  • आवेदन पूरी तरह भरा हुआ होना चाहिए, अन्यथा इसे अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
  • विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए https://awards.gov.in पर विजिट करें।

क्यों महत्वपूर्ण है यह पुरस्कार

यह पुरस्कार न सिर्फ पशुपालकों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि डेयरी क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को भी प्रोत्साहन देता है। सरकार का मानना है कि गाय और भैंसों की स्वदेशी नस्लों का संरक्षण एवं डेयरी उद्योग का विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।


 

  • Related Posts

    बिहार में दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘बाबू… मंदिर के पीछे आ जाना’, इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत! सुपौल में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर जबरन रचा दी शादी; पुलिस अब तक हाथ मल रही

    Share Add as a preferred…

    Continue reading