1757384238037

12 सितंबर तक अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए करें आवेदन

पटना, 09 सितंबर।बिहार सरकार के खेल विभाग ने पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के पंजीकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन रिक्त पदों को भरने के लिए दिया गया है, जो पहले आवेदन में त्रुटियों के कारण खाली रह गए थे।

21 हजार से अधिक आवेदन पहले ही मिल चुके

इससे पूर्व खेल विभाग को 21,000 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के आधार पर राज्य के 38 जिलों में खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। हालांकि, बड़ी संख्या में आवेदन गलत अथवा अधूरी जानकारी के कारण अस्वीकृत कर दिए गए थे।

केवल अपने पंचायत से ही करें आवेदन

खेल विभाग ने दोबारा अपील की है कि आवेदक केवल अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत से ही आवेदन करें। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य पंचायत से आवेदन करता है या गलत जानकारी देता है, तो उसका आवेदन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा।

उद्देश्य – स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच

सरकार का मकसद है कि हर पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का गठन हो सके। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर और मंच मिलेगा और वे आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

👉 पंजीकरण के लिए आधिकारिक लिंक – https://club.biharsports.org/auth/login


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें