भारतीय रेलवे में 15 ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी; भागलपुर से हावड़ा और दिल्ली जाने में बचेगा एक घंटे का समय

रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। अब पूर्व रेलवे एक अक्टूबर से ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इससे यात्रियों की यात्रा समय में एक घंटे से ज्यादा की बचत होगी। दैनिक यात्री सहित लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे पिछले कुछ माह से लगातार काम करके तीसरी और चौथी लाइन को चालू किया है। डबल लाइन ट्रैक की स्पीड बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गई है।

पूर्व रेलवे ने 70 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों और 121 लोकल ट्रेनों की गति बढ़ाकर उनकी यात्रा के समय को 1:45 घंटे तक कम किया है। भागलपुर होकर चलने वाली 15 प्रमुख ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। गोड्डा-टाटा नगर एक्सप्रेस, गोड्डा एक्सप्रेस, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, देवघर-अगर तला-देवघर एक्सप्रेस, हावड़ा- जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस, सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर एक्सप्रेस का समय संशोधित किया जाएगा। पूर्व रेलवे के जीएम अमर प्रकाश द्विवेदी ने स्पीड बढ़ने और समय में बदलाव को लेकर जानकारी दी।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    जमालपुर लोको शेड में डीएम वाटर प्लांट फिर हुआ चालू, एल्को इंजनों की विश्वसनीयता और अनुरक्षण क्षमता बढ़ेगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *