कहलगांव विधानसभा के जानिडीह में सम्मान समारोह के दौरान बोले कांग्रेस नेता, डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का किया ऐलान
भागलपुर/कहलगांव, 08 सितम्बर 2025 –कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के जानिडीह में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस नेता एवं विधानसभा के भावी उम्मीदवार प्रवीण सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
गुड्डू ट्यूटोरियल क्लासेस कोचिंग और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा को सम्मानित किया गया। इस दौरान संबोधन में उन्होंने कहा कि –
“भाजपा ने न केवल मीडिया पर कांग्रेस के कार्यक्रमों और सवालों को दिखाने पर रोक लगा रखी है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कांग्रेस की गतिविधियों को दबाया जा रहा है।”
डोर-टू-डोर अभियान
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता अब डोर-टू-डोर जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। प्रवीण सिंह ने कहा कि जनता तक कांग्रेस की नीतियों और मुद्दों को सीधा पहुंचाया जाएगा और भाजपा की कोशिशों को नाकाम किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति में आयोजित इस सम्मान समारोह ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सक्रियता को और तेज़ कर दिया है।


