भागलपुर : कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बबरगंज थाना क्षेत्र की घटना, क्लीनिकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भागलपुर, 08 सितम्बर 2025 –भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चौकी के समीप बजाज शोरूम के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों में आक्रोश, क्लीनिकों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है। बार-बार हो रही घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी चिंता पैदा कर दी है। कई लोगों ने नजदीकी क्लीनिकों और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…