
मोबाइल की जांच और पति सहित कई लोगों से पूछताछ, अहम सुराग मिलने की संभावना
भागलपुर।भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय हत्याकांड में पुलिस की जांच अब तेज हो गई है। जोगसर थाना पुलिस ने अभिनेत्री के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है और उसके पति समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे मामले से जुड़े अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
पिछले साल अप्रैल महीने में अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद मामले में लंबे समय तक टालमटोल होता रहा।
अब दर्ज हुआ हत्या का मामला
करीब एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद आखिरकार हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है और मोबाइल डेटा को खंगालने पर फोकस कर रही है।


