अब घर बैठे आधार कार्ड में होगा मोबाइल नंबर अपडेट

UIDAI ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, पटना जीपीओ से होगी शुरुआत

पटना, 8 सितम्बर 2025।आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब घंटों लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घर पर ही मोबाइल अपडेट की सुविधा शुरू करने की पहल की है।

पटना जीपीओ से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पहले चरण में इस सुविधा की शुरुआत पटना जीपीओ से की जाएगी। इसके तहत डाक विभाग के डाकिया और अन्य कर्मियों को आधार कार्ड पर मोबाइल अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डाकिया देंगे घर-घर सुविधा

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद डाकिया लोगों के घर-घर जाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट की सेवा देंगे। यह सुविधा शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि फिलहाल मोबाइल अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों पर भीड़ लगती है और कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है।

आमजन को बड़ी राहत

UIDAI की इस पहल से खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए न तो लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी और न ही लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…